खेल की खबरें | नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रेडर नवीन कुमार के 17 अंक के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में यु मुंबा को 31-27 से शिकस्त दी।
बेंगलुरु, 24 दिसंबर रेडर नवीन कुमार के 17 अंक के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में यु मुंबा को 31-27 से शिकस्त दी।
दोनों टीमों के डिफेंडरों ने शुरूआत में शानदार खेल दिखाया , जिससे रेडर्स को ज्यादा मौके नहीं मिले।
शुरुआती 10 मिनट के बाद खेल पांच-पांच अंकों की बराबरी पर था लेकिन पहले हाफ की समाप्ति पर मुंबई ने 12-10 की बढ़त हासिल कर ली थी।
अभिषेक सिंह और अजीत कुमार जैसे रेडर्स की अगुवाई में मुंबई ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपनी बढ़त को 19-10 कर ली।
नवीन ने इसके बाद कई सफल रेड किये जिससे दूसरे हाफ के 10वें मिनट में मुंबई की टीम ऑल आउट हो गयी और स्कोर 20-20 से बराबर हो गया।
उन्होंने इसके बाद अपना सुपर 10 पूरा किया और फिर तीन अंकों वाले सुपर रेड के दम पर मैच को यू मुंबा की पहुंच से दूर कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

