विदेश की खबरें | द. अफ्रीका : पीपीई घोटाले के बारे में अहम जानकारी देने वाली महिला की राष्ट्रपति ने की सराहना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फाकिर हसन)

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, दो सितंबर दक्षिण अफ्रीका में लाखों डॉलर के पीपीई घोटाले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली भारतीय मूल की महिला बबीता देवकरण को राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने नायिका और देशभक्त करार देते हुए उनकी सराहना की है।

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पीपीई घोटाले से संबंधित अहम जानकारी देने के लिए बबीता की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी थी।

गौतेंग प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत 53 वर्षीय बबीता देवकरण को 23 अगस्त को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद जोहानिसबर्ग उपनगर में घर लौटते समय उनकी कार के दरवाजे से कई बार गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल बबीता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गयी।

दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की आपूर्ति की जांच में दो करोड़ डॉलर से अधिक के घोटाले का पता चला था। बबीता इस घोटाले की जांच में प्रमुख गवाह थीं।

रामफोसा ने कहा, "बबीता देवकरण एक नायिका और सच्ची देशभक्त थीं।"

बबीता की हत्या के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\