खेल की खबरें | चेक गणराज्य ने बीजेके कप में अमेरिका को हराकर बाहर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेक गणराज्य की टीम चार साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

चेक गणराज्य की टीम चार साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

अब शनिवार को उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा जिसने कनाडा को 2-1 से शिकस्त दी।

आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन दूसरे सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगे।

सातवीं रैंकिंग की कोको गॉफ और 14वीं रैंकिंग की डेनियल कोलिन्स के एकल मुकाबलों में चेक गणराज्य की खिलाड़ियों पर जीत दर्ज करने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों में से कोई भी एक सेट भी नहीं जीत सकी।

गॉफ ने कैटरीना सिनियाकोवा के खिलाफ पिछले सभी तीनों मैच जीते हैं लेकिन वह 6-7 (1), 1-6 से हार गयीं।

कोलिन्स पर मार्केटा वोंद्रोयूसोवा ने 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

स्विट्जरलैंड 2021 की उप विजेता टीम है, उसने कनाडा पर अजेय बढ़त बना ली थी। विक्टोरिजा गोलुबिक ने बियांका आंद्रीस्कू को 2-6, 6-3, 6-4 से मात दी जबकि बेलिंडा बेनसिच ने लेलाह फर्नांडिज को 6-0, 7-5 से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान