जरुरी जानकारी | महामारी के दौरान भारत में सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी : हुरुन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय अरबपतियों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी है। जबकि वैश्विक स्तर पर सम्पत्ति बढने की रफ्तार के मामले में वह पांचवें स्थान पर हैं।

मुंबई, 23 जून कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय अरबपतियों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी है। जबकि वैश्विक स्तर पर सम्पत्ति बढने की रफ्तार के मामले में वह पांचवें स्थान पर हैं।

हुरुन रिसर्च की रपट के मुताबिक इसकी वजह उनकी कंपनी में वृद्धि करने की मजबूत कारोबारी संभावना है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

रपट के अनुसार 31 मई 2020 तक के अरबपतियों की सूची में पूनावाला दुनिया के 86वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने 57 पायदान की छलांग लगाकर यह स्थान हासिल किया है। महामारी के चार महीनों के दौरान उनकी नेटवर्थ में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया विश्व की सबसे बड़ी टीका विनिर्माता कंपनी है। पूनावाला की नेटवर्थ बढ़ाने में उनकी इस गैर-सूचीबद्ध कंपनी की टीका विनिर्माण और वितरण से जुड़ी कारोबारी संभावनाओं ने मुख्य तौर पर मदद की है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

हाल ही में उनकी कंपनी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोरोना वायरस के एक अरब टीकों के विनिर्माण के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ एक समझौता भी किया है।

शीर्ष 100 अरबपतियों की सूची में पूनावाला के अलावा तीन भारतीय और हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। हालांकि उनकी संपत्ति कोविड-19 के पहले के स्तर से एक प्रतिशत गिरी है। इसके बावजूद विश्व रैकिंग में वह एक स्थान बढ़कर दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

हाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल कारोबार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी को बेचकर समूह पर शुद्ध ऋण को शून्य करने में सफलता पायी है। इससे कंपनी की कारोबारी संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

शीर्ष 100 में एचसीएल के शिव नादर और अडाणी समूह के गौतम अडाणी ही भारत की ओर से शामिल हैं।

सूच में अमेजन के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनके बाद माइक्रोसॉफ्ट के बिलगेट्स दूसरे, एलवीएमएच के बर्नार्ड आरनॉल्ट तीसरे , बर्कशायर हैथवे के वारेन बफेट चौथे, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग पांचवे, माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बालमर छठे, इंडीटेक्स के अमानसियो ऑर्टेगा सातवें, गूगल के सर्जी ब्रिन नौवें और गूगल के लैरी पेज दसवें स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\