देश की खबरें | अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान:मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बन गया है और सोमवार तक इसके कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 20 अक्टूबर अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बन गया है और सोमवार तक इसके कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
इसका असर अगले सप्ताह उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों पर पड़ सकता है।
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा,‘‘चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र मध्य अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर 23 अक्टूबर के आसपास इसके एक ‘अवदाब’ में में तब्दील हो जाने की आशंका है।’’
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
महापात्रा ने कहा, "आईएमडी ने इस बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया है कि यह प्रणाली चक्रवाती तूफान में बदलेगी या नहीं।"
महापात्रा ने कहा कि 22 से 25 अक्टूबर तक समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है।
ओडिशा के तटीय क्षेत्र में 23-25 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने मछुआरों को 21 अक्टूबर तक तट पर लौटने का सुझाव दिया।
आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार को दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

