देश की खबरें | अनुमानित मार्ग पर ही आगे बढ़ रहा है चक्रवात ‘निसर्ग’: एनडीआरएफ महानिदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनडीआरएफ प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा है कि ‘निसर्ग’ चक्रवात मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उसके बुधवार अपराह्न दो से अपराह्न साढ़े चार बजे के बीच महाराष्ट्र के अलीबाग के पास पहुंचने की संभावना है।

जियो

नयी दिल्ली, तीन जून एनडीआरएफ प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा है कि ‘निसर्ग’ चक्रवात मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उसके बुधवार अपराह्न दो से अपराह्न साढ़े चार बजे के बीच महाराष्ट्र के अलीबाग के पास पहुंचने की संभावना है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक ने कहा कि बल की 43 टीमों को गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga Live Tracker on Google Maps: गूगल पर ऐसे देखें चक्रवाती तूफान निसर्ग की लोकेशन और Wind Speed.

उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवात के रायगढ़ जिले में अलीबाग के थोड़ा दक्षिण में किसी स्थान पर अपराह्न दो बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक पहुंचने की संभावना है।’’

प्रधान ने चक्रवात की ताजा जानकारी संबंधी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘चक्रवात उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, जिसका अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है और महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में चक्रवात बनने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: गुजरात में चक्रवात ‘निसर्ग‘ के पहुंचने से पहले तटीय इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया.

महानिदेशक ने बताया कि रत्नागिरी में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो गया है। एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और आश्रय स्थलों में लोगों को सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए जीवनरक्षा संबंधी कौशल के बारे में बताया जा रहा है।

प्रधान ने बताया कि केंद्र और राज्य एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अत्यंत निकट समन्वय स्थापित किया गया है।

उन्होंने चक्रवात से सफलतापूर्वक निपटने की उम्मीद जताई।

चक्रवात ‘निसर्ग’ से पहले चक्रवात ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\