देश की खबरें | चक्रवात ‘निसर्ग’: बॉलीवुड हस्तियों ने लोगों से घरों में रहने, ना घबराने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के तटीय हिस्से में बुधवार को चक्रवात ‘निसर्ग’ की दस्तक को देखते हुए बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने लोगों से घरों में ही रहने और ना घबराने की अपील की।

जियो

मुम्बई, तीन जून महाराष्ट्र के तटीय हिस्से में बुधवार को चक्रवात ‘निसर्ग’ की दस्तक को देखते हुए बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने लोगों से घरों में ही रहने और ना घबराने की अपील की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि ‘निसर्ग’ चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के निकट पहुंच गया है।

यह भी पढ़े | कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट करने का निर्णय लिया गया है : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने लोगों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें एक आपात किट तैयार रखना, खिड़कियों से दूर रहना आदि शामिल हैं।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए बीएमसी के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़े | अंकित शर्मा मर्डर केस: ताहिर हुसैन की मुश्किल बढ़ी, दिल्‍ली पुलिस ने की चार्जशीट दाखिल- 16 जून को होगी सुनवाई.

उन्होंने कहा, ‘‘ चक्रवात ‘निसर्ग’ एहतियात। मुम्बई की बहुचर्चित बारिश आ गई है लेकिन इस बार बिन बुलाय मेहमान के साथ। ’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘ अगर यह हमें प्रभावित करें तो बीएमसी द्वारा बताए गए एहतियाती कदमों की मदद से हम इससे भी पार पा लेंगे। सभी की सलामती के लिए प्रार्थना। चक्रवात के संबंध में किसी भी प्रश्न और चिंता के लिए 1916 नंबर पर फोन करें और चार (नंबर) दबाएं।’’

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर कहा कि वह शहर में मौजूद अपने भाई और मां सहित सभी की सलामती को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मां और भाई सहित दो करोड़ की आबादी वाले मुम्बई की ओर चक्रवात ‘निसर्ग’ बढ़ रहा है। मुम्बई में ऐसा विकराल चक्रवात 1891 से नहीं आया है और ऐसे समय में जब पूरी दुनिया बेहद निराश है, यह भयावह होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह वर्ष काफी निष्ठुर रहा है। कृपया एहतियात बरतें और दिशा-निर्देशों का पालन करें। कृपया आप सभी सुरक्षित रहें।’’

माधुरी दीक्षित ने अपने घर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,‘‘ शायद तूफान से पहले की शांति है। वैश्विक महामारी क्या काफी नहीं थी ... जो चक्रवात भी मुम्बई की ओर बढ़ रहा है। मुम्बईवासी मजबूत हैं और इससे भी पार पा लेंगे।’’

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर लोगों से बीएमसी के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल और निमरत कौर ने भी लोगों से घर में रहने ओर नियमों का पालन करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\