विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में चक्रवात से भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कलबरी से चक्रवात ‘सेरोजा’ आगे गुजर चुका है। चक्रवात के दौरान 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कलबरी से चक्रवात ‘सेरोजा’ आगे गुजर चुका है। चक्रवात के दौरान 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

दमकल और आपात सेवा विभाग के आयुक्त डेरेन क्लेम ने बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ के उत्तर में 580 किलोमीटर दूर 1400 लोगों की आबादी वाले कलबरी शहर में करीब 70 प्रतिशत इमारतें प्रभावित हुई हैं। इनमें से करीब 30 प्रतिशत नुकसान गंभीर किस्म के हैं। तट के आसपास के कई और शहरों में भी नुकसान हुआ है।

सरकारी कंपनी ‘वेस्टर्न पावर’ ने कहा है कि 31,500 मकानों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि कलबरी और आसपास के शहरों में पिछले 50 साल से अधिक समय में पहली बार इतनी तूफानी हवाएं दर्ज की गयी हैं। इससे पहले 1956 में भीषण चक्रवात आया था।

चक्रवात ‘सेरोजा’ से इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में पिछले सप्ताह बाढ़ और भूस्खलन से 174 लोगों की मौत हो गयी और 48 लोग लापता हैं।

कलबरी के राज्य आपात सेवा के प्रबंधक स्टीव केबल ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वहीं चक्रवात का असर समूचे शहर में देखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\