देश की खबरें | चक्रवात: प.बंगाल के राज्यपाल बोस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने राज्य के तटीय इलाकों में गंभीर चक्रवात रेमल के टकराने को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

कोलकाता, 26 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने राज्य के तटीय इलाकों में गंभीर चक्रवात रेमल के टकराने को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

बोस ने कहा कि वह आसन्न चक्रवात के मद्देनजर एक समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के वास्ते राज्य और केंद्रीय विशेषज्ञों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

बोस ने बंगाल के तटीय क्षेत्रों में निवासियों के लिए सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया और उनसे चक्रवात के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने का आग्रह किया।

पश्चिम बंगाल राजभवन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राज्यपाल बोस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और चक्रवात के मद्देनजर समन्वित प्रयास के लिए राज्य और केंद्र के विशेषज्ञों और अधिकारियों के संपर्क में हैं।"

पोस्ट में कहा गया है, "राज्यपाल बोस सभी नागरिकों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हैं - विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की - क्योंकि आसन्न चक्रवात रेमल करीब आ रहा है, जिसके कुछ घंटे में टकराने की आशंका है। सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी किया गया चक्रवात से संबंधित मानक प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है।’’

बोस ने जनता से तूफान का सामना करने के लिए सतर्क रहने और एकजुट रहने का भी आह्वान किया है।

राजभवन ने चौबीस घंटे सहायता के लिए एक फोन नम्बर मुहैया कराया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात ‘रेमल’ भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और इसके रविवार आधी रात तक बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक देने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि ‘रेमल’ के तटों पर पहुंचने पर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\