एजेंसी न्यूज

नोएडा में फेसबुक के जरिए खाना मंगवाने पर एक शख्स से साइबर ठगी

नोएडा के सेक्टर-41 में फेसबुक के जरिए खाना मंगाने पर एक शख्स से करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है.

नोएडा में फेसबुक के जरिए खाना मंगवाने पर एक शख्स से साइबर ठगी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

नोएडा (उप्र), 22 जुलाई : नोएडा के सेक्टर-41 में फेसबुक के जरिए खाना मंगाने पर एक शख्स से करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है.

सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-41 में रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने फेसबुक के माध्यम से एक रेस्त्रां से खाना मंगवाया था. यह भी पढ़ें : सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री ने छात्रों को बधाई दी

इस बीच भुगतान के समय अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते को हैक कर लिया तथा खाते से 99,520 रुपए निकाल लिए. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).