एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मकान किराये पर लेने की आड़ में महिला से ढाई लाख रू की साइबर ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बताकर एक साइबर ठग ने मकान किराये पर लेने की आड़ में एक महिला से करीब ढाई लाख रूपये ठग लिए।

देश की खबरें | मकान किराये पर लेने की आड़ में महिला से ढाई लाख रू की साइबर ठगी

नोएडा, 14 जून । खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बताकर एक साइबर ठग ने मकान किराये पर लेने की आड़ में एक महिला से करीब ढाई लाख रूपये ठग लिए।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 30 में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने आप को सीआईएसएफ का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने उनका मकान किराए लेने के लिए बातचीत की तथा उनके खाते में पेमेंट भेजने के लिए एक लिंक भेजा । जैसे ही महिला ने लिंक को टच किया उसके खाते से 2 लाख 48 हजार 804 रूपए निकल गए।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता शिल्पी गोयल ने थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

रिपोर्ट के अनुसार, मकान किराए पर देने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे तथा उनके पिता से संपर्क किया तथा अपने आपको सीआईएसएफ का अधिकारी बताया। उसने किराया तय करने के बाद उनके खाते में 50 हजार रुपए भेजने की बात की।

उसने कुछ देर बाद कहा कि उनके खाते में पैसा नहीं जा रहा है। उसने एक लिंक भेजा तथा कहा कि इसे ओके कर दो, उसके बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा। सिंह ने बताया कि जैसे ही पीड़िता ने लिंक को टच किया उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया, तथा उनके खाते से 2 लाख 48 हजार 804 रूपए निकल गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).