एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | साइबर अपराधियों ने देश को अप्रैल 2021 से 10,300 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई: आई4सी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साइबर अपराधियों ने देश को एक अप्रैल 2021 से 10,300 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई, लेकिन एजेंसियां इसमें से 1127 करोड़ रुपये देश में ही रोकने में कामयाब रहीं। ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (आई4सी) ने बुधवार को यह दावा किया।

देश की खबरें | साइबर अपराधियों ने देश को अप्रैल 2021 से 10,300 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई: आई4सी

नयी दिल्ली, तीन जनवरी साइबर अपराधियों ने देश को एक अप्रैल 2021 से 10,300 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई, लेकिन एजेंसियां इसमें से 1127 करोड़ रुपये देश में ही रोकने में कामयाब रहीं। ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (आई4सी) ने बुधवार को यह दावा किया।

‘आई4सी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2021 में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 4.52 लाख से अधिक साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए जो 2022 में 113.7 प्रतिशत बढ़कर 9.66 लाख हो गए।

‘आई4सी’ साइबर अपराध से समन्वित और व्यापक तरीके से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक ढांचा और पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित एक निकाय है।

कुमार ने कहा कि 2023 में एनसीआरपी पर 15.56 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए यानी प्रति लाख जनसंख्या पर 129 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए।

कुमार ने कहा, ‘‘भारत को एक अप्रैल, 2021 से 31 दिसंबर, 2023 तक कथित तौर पर 10,319 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है... हम 1127 करोड़ रुपये को रोकने में कामयाब रहे हैं, जिसमें से 9-10 प्रतिशत राशि पीड़ितों के खातों में भेज दी गई।’’

साइबर अपराधियों का विवरण देते हुए अधिकारियों ने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत साइबर हमले कंबोडिया, वियतनाम, चीन और अन्य देशों से संचालित होने वाले ‘गिरोह’ द्वारा किए जा रहे हैं।

पीड़ितों के खातों में राशि दोबारा भेजने में आने वाली कठिनाइयों का जिक्र करते कुमार ने कहा कि सरकार नई मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर रही है जिसके जल्द ही सामने आने की संभावना है, इसके बाद पीड़ितों के लिए अपने पैसे का दावा करना आसान हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).