जरुरी जानकारी | इंडियाबुल्स समूह पर साइबर हमला, प्रभावित प्रणाली को दुरुस्त करने का कंपनी का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियाबुल्स समूह पर रैनसमवेयर (एक प्रकार के इंटरनेट वायरस) साइबर हमला हुआ है। इसमें कंपनी की कुछ अहम जानकारियां लीक की गयी थी। हालांकि समूह ने मंगलवार को प्रभावित प्रणाली के दुरुस्त कर लिए जाने की जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जून इंडियाबुल्स समूह पर रैनसमवेयर (एक प्रकार के इंटरनेट वायरस) साइबर हमला हुआ है। इसमें कंपनी की कुछ अहम जानकारियां लीक की गयी थी। हालांकि समूह ने मंगलवार को प्रभावित प्रणाली के दुरुस्त कर लिए जाने की जानकारी दी।

समूह का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमले का विश्लेषण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

इससे पहले साइबर इंटेलीजेंस कंपनी साइबल ने मंगलवार को एक ब्लॉग में इंडियाबुल्स समूह की बैंकिंग लेनदेन से जुड़ी अहम जानकारी लीक होने और कंपनी पर साइबर हमले की जानकारी दी थी।

साइबल ने अपने ब्लॉग में कहा, ‘‘क्लॉप रैनसमवेयर के परिचालक ने समूह की इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की जानकारियों के स्क्रीनशॉट जारी किए।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि उसके ग्राहकों से जुड़ी सभी जानकारियां सुरक्षित हैं।

साइबल ने कहा था कि कंपनी की लीक की गयी जानकारियां क्लॉप रैनसमवेयर परिचालक की ओर से धमकी की तरह प्रतीत होती हैं। समूह से 24 घंटे में उनकी शर्तें मानने को कहा गया है, अन्यथा क्लॉप की ओर से कंपनी से जुड़ी जानकारियां बड़े पैमाने पर लीक करने की धमकी दी गयी है।’’

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि उसे डिजिटल सुरक्षा सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी क्लाउडसेक ने उसे सोमवार को साइबर हमले की कोशिशों की सूचना दी थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन साइबर हमलावरों की तरफ से लीक की गयी जानकारी उतनी संवेदनशील नहीं है। हमारे सभी ग्राहकों की जानकारियां सुरक्षित हैं।’’

उन्होंने कहा कि हमने प्रभावित प्रणाली को अपने कूट में रखे गए बैकअप की मदद से सफलतापूर्वक दुरुस्त कर लिया है। अब कंपनी की हर प्रणाली सही और सामान्य तरीके से काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\