देश की खबरें | सीवीसी ने भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित करने की सलाह पर अमल न किए जाने संबंधी मामलों की जानकारी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने केन्द्र सरकार के विभागों के सभी मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को ऐसे मामलों की जानकारी देने को कहा है जिनमें भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित करने के संबंध में उन्हें दी गई सलाह पर अमल नहीं किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने केन्द्र सरकार के विभागों के सभी मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को ऐसे मामलों की जानकारी देने को कहा है जिनमें भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित करने के संबंध में उन्हें दी गई सलाह पर अमल नहीं किया गया है।

केन्द्र सरकार के विभागों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सीवीओ आयोग की दूरस्थ शाखा के रूप में काम करते हैं।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट ने रिश्वत मामले में आरोप लगाने वाले विधायक गिरराज सिंह को नोटिस भेजने के बाद 7 दिन के अंदर माफी मांगने की मांग की: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निगरानी संस्था आरोपी कर्मचारियों की अनियमितताओं की गंभीरता के आधार पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने जैसे प्रमुख दंड देने की सलाह देती है।

आयोग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर सीवीओ को ऐसे मामलों की जानकारी देने को कहा जिनमें उसकी सलाह पर अमल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच केरल के अलुवा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और छह पंचायतों में लगाया गया कर्फ्यू, सिर्फ केमिस्ट की दुकानें को होगी 24 घंटे खुलने की अनुमति.

सीवीसी ने अपने आदेश में कहा, ‘‘हाल में ऐसा सामने आया है कि अपीलीय अधिकारियों के स्तर पर सुझाव पर अमल नहीं होने की जानकारी विभागों के मुख्य सतर्कता अधिकारी वक्त से आयोग को नहीं दे रहे हैं।’’

आदेश में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त सीवीओ द्वारा प्रत्येक तिमाही ऑनलाइन जमा कराई जाने वाली प्रदर्शन रिपोर्ट (क्यूपीआर्स) में ऐसे मामलों को दर्ज किया जाना चाहिए जिनमें सलाह पर अमल नहीं किया गया है।

सतर्कता नियमावली का हवाला देते हुए सीवीसी ने कहा कि अपील के मामलों में संबंधित विभागों के अपीलीय अधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे आयोग द्वारा दी गई सलाह, अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा लगाए गए दंड को ध्यान में रखें और अपील पर निर्णय लें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\