सीमाशुल्क विभाग ने मास्क के लिए कच्चे माल की चीन भेजी जा रही खेप पकड़ी
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग ने अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के लिए 5.08 लाख मास्क, 57 लीटर सेनेटाइजर और 952 पीपीई किट लेकर लेकर जा रही कई खेपों को भी जब्त किया है।
नयी दिल्ली, 13 मई सीमाशुल्क अधिकारियों ने मास्क के लिए भारी मात्रा में कच्चे माल की चीन भेजी जा रही खेपों को पकड़ा है।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग ने अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के लिए 5.08 लाख मास्क, 57 लीटर सेनेटाइजर और 952 पीपीई किट लेकर लेकर जा रही कई खेपों को भी जब्त किया है।
ऐसी वस्तुओं के निर्यात कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ खास सूचना के आधार पर, दिल्ली सीमाशुल्क के एअरकार्गो निर्यात द्वारा मास्क का 2,480 किलोग्राम कच्चा माल जब्त किया गया। इसे पाउच पैकिंग सामग्री घोषित कर ले जाया जा रहा था और इस तरह अवैध रूप से तस्करी कर इसे चीन भेजा जा रहा था।’’
उन्होंने कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय के नवीनतम निर्देशानुसार इन वस्तुओं के निर्यात पर पाबंदी है और इस मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारी के अनुसार एक अन्य जब्ती के तहत कार्गो अधिकारियों ने नयी दिल्ली के कूरियर टर्मिनल पर 5.08 लाख मास्क, 950 बोतलों में भरा 57 किलोग्राम सेनेटाइजर और 952 पीपीई किट पकड़ीं। इन्हें तस्करी के माध्यम से देश से बाहर भेजने की कोशिश की जा रही थी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ इन वस्तुओं के निर्यात पर भी पाबंदी है।’’
अधिकारी के अनुसार ये चीजें अवैध रूप से अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात भेजी जा रही थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘ वैसे अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

