जरुरी जानकारी | ग्राहकों को आय घटने की आशंका, स्वास्थ्य उत्पादों पर अधिक खर्च करने का रूझान : फेसबुक-बीसीजी रपट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में एक बड़ी जनसंख्या को आने वाले छह महीनों में परिवार की आय घटने की आशंका है। लेकिन फेसबुक और बीसीजी के एक अध्ययन के मुताबिक कोविड-19 महामारी के चलते आय घटने के बावजूद लोगों के साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों पर अधिक खर्च करने की संभावना है।

नयी दिल्ली, 27 मई देश में एक बड़ी जनसंख्या को आने वाले छह महीनों में परिवार की आय घटने की आशंका है। लेकिन फेसबुक और बीसीजी के एक अध्ययन के मुताबिक कोविड-19 महामारी के चलते आय घटने के बावजूद लोगों के साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों पर अधिक खर्च करने की संभावना है।

रपट के मुताबिक सामुदायिक दूरी जैसे कारकों के चलते ई-वाणिज्य को लेकर लोगों का रूझान बढ़ेगा।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

सर्वेक्षण में शामिल 54 प्रतिशत लोगों ने अगले छह महीने में अपनी पारिवारिक आय घटने की आशंका जतायी है। वहीं 49 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह अधिक से अधिक खर्च विटामिन, औषिध और अन्य स्वास्थ्य अनुपूरक सामान की खरीद पर करेंगे।

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की प्रबंध निदेशक निमिषा जैन ने कहा, ‘‘हम ग्राहकों के खरीद व्यवहार में अहम बदलाव देख रहे हैं। 80 प्रतिशत से अधिक ग्राहक सामुदायिक दूरी का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं 40 प्रतिशत से अधिक ग्राहकों ने स्वास्थ्यवर्द्धक सामान पर अधिक खर्च करने की संभावना जतायी है।’’

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

उन्होंने कहा कि ई-वाणिज्य कंपनियों को लोग ज्यादा अपनाएंगे और इनकी पहुंच दो से तीन साल में काफी अधिक हो जाएगी। यह बढ़त अस्थायी नहीं होगी बल्कि लंबे समय तक रहेगी।

कंपनी ने फेसबुक के साथ मिलकर ग्राहकों के व्यवहार को जानने के लिए यह अध्ययन किया था। इसके परिणामों को उसने ‘टर्न द टाइड’ नामक रपट में प्रकाशित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड