जरुरी जानकारी | चालू खाते का घाटा तीसरी तिमाही में बढ़कर 11.5 अरब डॉलर पर: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चालू खाता घाटा मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 11.5 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.1 प्रतिशत हो गया।

मुंबई, 28 मार्च देश का चालू खाता घाटा मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 11.5 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.1 प्रतिशत हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू खाते के घाटे (कैड) में वृद्धि का मुख्य कारण व्यापार घाटे का अधिक होना है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 10.4 अरब डॉलर (सकल घरेलू उत्पाद का 1.1 प्रतिशत) था।

हालांकि, वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में चालू खाता घाटा जुलाई-सितंबर 2024 के 16.7 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.8 प्रतिशत) से कम रहा था।

भुगतान संतुलन के बारे में आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का चालू खाता घाटा 2024-25 की तीसरी तिमाही में 11.5 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) हो गया, जो 2023-24 की तीसरी तिमाही में 10.4 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) था। हालांकि यह 2024-25 की दूसरी तिमाही के 16.7 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.8 प्रतिशत) से कम हुआ है।

वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वस्तु व्यापार का घाटा बढ़कर 79.2 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 71.6 अरब डॉलर था।

आरबीआई ने कहा कि अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान चालू खाते का घाटा बढ़कर 37.0 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 30.6 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) था। इसमें बढ़ोतरी का मुख्य कारण व्यापार घाटे का बढ़ना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी