विदेश की खबरें | बाइडेन के केनोशा दौरे से पहले कर्फ्यू हटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में नवम्बर में होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के यहां आने से एक दिन पहले कर्फ्यू हटाया गया है। कर्फ्यू को एक संघीय मुकदमे में असंवैधानिक भी बताया गया था। ब्लेक के 23 अगस्त को पुलिस की गोलीबारी में घायल होने के बाद से कर्फ्यू लगा था।

अमेरिका में नवम्बर में होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के यहां आने से एक दिन पहले कर्फ्यू हटाया गया है। कर्फ्यू को एक संघीय मुकदमे में असंवैधानिक भी बताया गया था। ब्लेक के 23 अगस्त को पुलिस की गोलीबारी में घायल होने के बाद से कर्फ्यू लगा था।

जैकब ब्लेक सीनियर ने बुधवार को ‘न्यूज नेशन’ को बताया था कि उनका बेटा अब आईसीयू से बाहर आ गया है।

यह भी पढ़े | Former Italian PM Silvio Berlusconi Test Fositive for Coronavirus: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्‍कोनी हुए कोरोना पॉजिटिव.

ब्लेक को पुलिसकर्मियों द्वारा गोली मारने का वीडियो वायरल होने के बाद कई शहरों में नस्लवाद से जुड़े अन्याय को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे और कई जगह तोड़फोड़ तथा आगजनी हुई थी। इस दौरान 25 अगस्त को गोलीबारी में तीन प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई।

इस संबंध में 17 वर्षीय कायले रिटनहाउस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसके वकील का कहना है कि उसने खुद को बचाने के लिए गोली चलाई थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज.

बाइडेन ने बुधवार को कहा था कि ब्लेक पर गोली चलाने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इससे पहले मंगलवार को केनोशा के दौरे पर पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केनोशा हिंसा को ‘‘घरेलू आतंकवाद’’ बताते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है । उन्होंने ब्लेक का कोई जिक्र तक नहीं किया।

बाइडेन केनोशा की अपनी यात्रा के दौरान ब्लेक के परिवार से भी मिल सकते हैं। ट्रम्प ने उनके परिवार से मुलाकात नहीं की थी।

अमेरिका में तीन नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प और बाइडेन एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\