विदेश की खबरें | पेरिस में वायरस से निपटने के लिए शाम छह बजे से लगा कर्फ्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस, 15 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अगले कम से कम 15 दिन के लिए पूरे फ्रांस में कर्फ्यू लगाया गया है, जो शनिवार शाम छह बजे से लागू होगा।

पेरिस, 15 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अगले कम से कम 15 दिन के लिए पूरे फ्रांस में कर्फ्यू लगाया गया है, जो शनिवार शाम छह बजे से लागू होगा।

फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने यूरोपीय संघ के बाहर के देशों से फ्रांस आने वाले लोगों के लिए नए प्रतिबंध जारी किए हैं, जो सोमवार से लागू होंगे। सभी लोगों को पीसीआर जांच की रिपोर्ट लानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि की गई हो। साथ ही उन्हें सात दिन तक पृथक भी रहना होगा।

कास्तेक्स ने कहा कि फ्रांस की सरकार कर्फ्यू जैसे, आंशिक उपायों के साथ तीसरा लॉकडाउन लगाने से बचने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर इलाकों में रात आठ बजे से कर्फ्यू जारी है, लेकिन अब ‘‘सभी को शाम छह बजे से अपने घर पर रहना होगा’’। बार और रेस्तरां कई महीने से यहां बंद हैं।

फ्रांस में कोविड-19 से 69,000 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो किसी भी यूरोपीय देश की तुलना में सबसे अधिक है।

एपी निहारिका नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान