एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के सीमित ओवरों के दौरे पर नहीं जायेंगे कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया को सितंबर में स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलने हैं ।

खेल की खबरें | इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के सीमित ओवरों के दौरे पर नहीं जायेंगे कमिंस

आस्ट्रेलिया को सितंबर में स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलने हैं ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि यह पहले से तय था कि अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के मद्देनजर कार्यभार प्रबंधन के तहत कमिंस नहीं खेलेंगे ।

मिचेल मार्श टीम के कप्तान होंगे । युवा बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगर्क को वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है ।

आस्ट्रेलिया 50 ओवरों के प्रारूप में विश्व कप चैम्पियन है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब भी जीता है लेकिन टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा ।

टी20 टीम : मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जैक फ्रेसर मैकगर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा ।

वनडे टीम : मिचेल मार्श (कप्तान),सीन एबोट, एलेक्स कारी, नाथन एलिस, जैक फ्रेसर मैकगर्क, आरोन हार्डी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).