पैट कमिंस ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिये 50,000 डॉलर दान में दिये

कोलकाता नाइट राइडर्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सोमवार को भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति के लिये ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान देने की घोषणा की.

पैट कमिंस (Photo Credits Instagram)

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल : कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने सोमवार को भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति के लिये ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान देने की घोषणा की. कमिंस ने साथ ही कहा कि उन्हें सलाह दी गयी है कि भारत सरकार इंडियन प्रीमियर लीग जारी रखने का समर्थन करती है और मानती है इस मुश्किल समय में यह ‘कुछ घंटे का आनंद’ मुहैया कराती है.

अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बयान में उन्होंने यह घोषणा की और अन्य शीर्ष खिलाड़ियों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया क्योंकि देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘‘यहां इस पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या इंडियन प्रीमियर लीग का जारी रहना उचित है जबकि कोविड-19 संक्रमण की दर काफी ज्यादा बनी हुई है. ’’ यह भी पढ़ें : Corona Vaccination: देश में अबतक 14.19 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय

कमिंस ने इस बयान में कहा, ‘‘मुझे सलाह दी गयी है कि भारत सरकार समझती है कि इंडियन प्रीमियर लीग खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को प्रत्येक दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है जबकि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है. ’’देश में सोमवार को 3.53 लाख मामले दर्ज किये गये दो पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से दुनिया भर में सबसे ज्यादा है. उन्होंने कहा, ‘‘इतने सारे लोगों के इस समय बीमार होने से मुझे काफी दुख है. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट