एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | संस्कृति, व्यंजन, क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संस्कृति, खान-पान तथा क्रिकेट भारत और गुयाना को जोड़ते हैं और ये समानताएं दोनों देशों के बीच मित्रता का मजबूत आधार हैं।

विदेश की खबरें | संस्कृति, व्यंजन, क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जॉर्जटाउन (गुयाना), 22 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संस्कृति, खान-पान तथा क्रिकेट भारत और गुयाना को जोड़ते हैं और ये समानताएं दोनों देशों के बीच मित्रता का मजबूत आधार हैं।

गुयाना में बृहस्पतिवार को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय-गुयाना समुदाय की सराहना की साथ ही कैरेबियाई राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्य मित्रता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से तीन चीजें- संस्कृति, खानपान और क्रिकेट भारत और गुयाना के दिलों को जोड़ती हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों को अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विविधता को केवल समायोजित करने के नहीं, बल्कि जश्न मनाने के आधार के रूप में देखते हैं। हमारे देश ये दिखाते हैं कि सांस्कृतिक विविधता हमारी ताकत है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘क्रिकेट के प्रति प्रेम भी हमारे देशों को आपस में जोड़ता है। यह सिर्फ एक खेल नहीं है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमारी राष्ट्रीय पहचान में गहराई से समाया हुआ है।’’

उन्होंने भारतीय-गुयाना समुदाय की सराहना करते हुए कहा , ‘‘आपने स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी है। आपने गुयाना को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए काम किया है।’’

खारी शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).