एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीयूईटी-यूजी स्थगित होने की संभावना, नयी तारीखों की घोषणा जल्द होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-स्नातक (यूजी) की आठ मई को होने वाली परीक्षा के स्थगित होने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीयूईटी-यूजी स्थगित होने की संभावना, नयी तारीखों की घोषणा जल्द होगी

नयी दिल्ली, छह मई विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-स्नातक (यूजी) की आठ मई को होने वाली परीक्षा के स्थगित होने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी तारीखों की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है। परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू होने वाली थी, लेकिन एजेंसी ने अब तक विषयवार ‘डेटशीट’ की घोषणा नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी आयोजित करने का कार्य अभी-अभी पूरा किया है, जो पिछले साल जांच के दायरे में थी और परीक्षा की शुचिता को लेकर सवाल उठे थे।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘परीक्षा स्थगित होने की संभावना है और नयी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।’’

देश में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार माने जाने वाले सीयूईटी-यूजी में इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन आए हैं।

पिछले साल से परीक्षा के तरीके में बदलाव करते हुए परीक्षा केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

वर्ष 2022 में परीक्षा के पहले संस्करण में सीयूईटी-यूजी में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई थीं। साथ ही एक विषय के लिए कई शिफ्ट में परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण परिणामों की घोषणा के दौरान प्राप्त अंक का सामान्यीकरण करना पड़ा।

वर्ष 2024 में पहली बार ‘हाइब्रिड’ (ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष) मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी। व्यवस्था संबंधी कारणों से परीक्षा आयोजित होने से एक रात पहले समूची दिल्ली में इसे रद्द कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).