देश की खबरें | औरंगाबाद चिड़ियाघर में जन्म के छह दिन बाद शावक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सिद्धार्थ चिड़ियाघर में बीते सप्ताह सफेद बाघिन से पैदा हुए एक शावक की मौत हो गई। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
औरंगाबाद, 14 सितंबर महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सिद्धार्थ चिड़ियाघर में बीते सप्ताह सफेद बाघिन से पैदा हुए एक शावक की मौत हो गई। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बाघिन अर्पिता ने सात सितंबर को चिड़ियाघर में तीन शावकों को जन्म दिया था।
अधिकारी ने बताया कि एक शावक पहले दिन से ही कमजोर था। इसे बकरी का दूध दिया जा रहा था क्योंकि वह मां का दूध पीने में सक्षम नहीं था।
उन्होंने बताया कि शावक के पेट में कुछ सूजन दिख रही थी जिसका इलाज चल रहा था।
अधिकारी ने बताया कि शावक पर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा था और बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों ने शव का परीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार शावक की मौत गुर्दे खराब होने से हुई है। अधिकारी ने बताया कि अन्य दो शावक बिल्कुल ठीक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)