जरुरी जानकारी | सीटीआई ने दिल्ली में व्यापारियों पर कोविड-19 प्रतिबंध न लगाने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापार संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल वी के सक्सेना से अनुरोध किया है कि भविष्य में कोविड-19 दिशानिर्देशों पर कार्यान्वयन करते समय व्यापारियों पर कोई प्रतिबंध न लगाया जाए। यह अनुरोध आगामी त्योहारी सत्र को देखते हुए किया गया है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त व्यापार संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल वी के सक्सेना से अनुरोध किया है कि भविष्य में कोविड-19 दिशानिर्देशों पर कार्यान्वयन करते समय व्यापारियों पर कोई प्रतिबंध न लगाया जाए। यह अनुरोध आगामी त्योहारी सत्र को देखते हुए किया गया है।

सीटीआई ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को भी इस बारे में लिखा है। वह इस बात को लेकर चिंतित है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर व्यापारियों पर वायरस से संबंधित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं जो व्यापार को प्रभावित करेगा।

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें विभिन्न क्षेत्रों और व्यावसायिक संगठनों की तरफ से घबराहट भरे संदेश आ रहे हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘सभी क्षेत्रों के व्यापारियों ने आगामी त्योहारी सत्र की तैयारी शुरू कर दी है और वे चिंतित हैं कि किसी भी प्रतिबंध से उनका व्यवसाय बाधित हो सकता है। कलाकार, गायक, अभिनेता, स्टाल, झूले, प्रकाश, ध्वनि, तंबू और रामलीला से जुड़े लोग पूरे वर्ष इस समय का इंतजार करते हैं।”

इसके अलावा, सीटीआई ने सभी से अपील की है कि वे समय पर अपना कोविड टीकाकरण और बूस्टर खुराक प्राप्त करें और जनता में महामारी प्रोटोकॉल बनाए रखें।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 2,419 कोविड मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 12.95 प्रतिशत के साथ सकारात्मकता दर छह महीने में सबसे अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान