देश की खबरें | सीएसआईआर, केपीआईटी ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोटोटाइप कार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने भारत की स्वदेश में ही विकसित ईंधन से चलने वाली पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल (एचएफसी) प्रोटोटाइप कार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने भारत की स्वदेश में ही विकसित ईंधन से चलने वाली पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल (एचएफसी) प्रोटोटाइप कार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

एचएफसी तकनीक विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच (हवा से) रासायनिक प्रतिक्रियाओं का उपयोग करती है और जीवाश्म ईंधन के उपयोग को समाप्त करती है।

यह भी पढ़े | DU First Cut Off List 2020-21: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट, जानिए अहम जानकारी.

ईंधन सेल तकनीक केवल पानी छोड़ती है और इस प्रकार अन्य वायु प्रदूषकों के साथ हानिकारक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी करती है।

ईंधन सेल एक निम्न-तापमान पीईएम (प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन) का प्रकार है जो 65-75 डिग्री सेल्सियस पर संचालित होता है, जो वाहनों के लिए उपयुक्त है।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

बयान में कहा गया है, ‘‘एचएफसी तकनीक को आगे अपनाने और उपयोग करने से, दुनिया को कम वायु प्रदूषण के स्तर के साथ एक स्वच्छ स्थान बनाया जा सकता है।’’

केपीआईटी के अध्यक्ष रवि पंडित ने बताया कि इस तकनीक का एक महान भविष्य है और इसके स्वदेशी विकास के कारण, पहले से कहीं अधिक व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य होने की उम्मीद है।

सीएसआईआर-एनसीएल के निदेशक अश्विनी कुमार नांगिया ने बताया कि देश में बिजली के परिवहन में ईंधन के रूप में हाइड्रोजन आधारित अक्षय ऊर्जा का समय आ गया है।

इससे पेट्रोल और डीजल आयात बिल में कमी आएगी, जबकि हाइड्रोजन पानी के साथ गौण उत्पाद के रूप में सबसे स्वच्छ ईंधन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\