खेल की खबरें | सीएसए टी20 लीग: क्लूजनर डरबन फ्रेंचाइजी के कोच बनें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर को सीएसए (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) टी20 लीग की टीम डरबन फ्रेंचाइजी का सोमवार को मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

कोलकाता, 25 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर को सीएसए (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) टी20 लीग की टीम डरबन फ्रेंचाइजी का सोमवार को मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

इस लीग का आयोजन अगले साल जनवरी और फरवरी में होगा।

डरबन फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक रखने वाले ‘आरपीएसजी’ समूह की ओर से जारी मीडिया विज्ञप्ति में क्लूजनर को कोच बनाने की घोषणा की गयी।

दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 एकदिवसीय खेल चुके क्लूजनर ने कहा, ‘‘ मेरे लिये यह नयी चुनौती है। मैं इससे गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे टीम से मिलने का इंतजार है।’’

क्लूजनर ने अतीत में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दी है।

‘आरपीएसजी’ समूह के पास इंडियन प्रीमियर लीग की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स का भी स्वामित्व है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\