खेल की खबरें | सीएसए ने ग्रीम स्मिथ को नई टी20 लीग का आयुक्त नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को अपनी नई टी20 लीग का आयुक्त नियुक्त किया।

जोहानिसबर्ग, 19 जुलाई क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को अपनी नई टी20 लीग का आयुक्त नियुक्त किया।

इस टी20 लीग को अगले साल जनवरी और फरवरी में आयोजित किए जाने का कार्यक्रम है।

सभी प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल कप्तान स्मिथ टूर्नामेंट के क्रिकेट से जुड़े और इसके इतर के भी सभी पहलुओं को देखेंगे।

सीएसए ने बयान में कहा, ‘‘स्मिथ काफी अनुभव और खेल की बेजोड़ समझ लेकर आता है, वह एक खिलाड़ी, कप्तान, कमेंटेटर, दूत, सलाहकार और हाल में सीएसए के क्रिकेट निदेशक के रूप में खेल से जुड़ा रहा है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘खेल की उसकी समझ लीग को बेहद मजबूत करेगी।’’

अपनी भूमिका और जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मिथ ने कहा, ‘‘मैं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के प्रति पूरी तरह से समर्पित हूं और खेल की सेवा करने को लेकर खुश हूं। नई लीग के आयोजन का मौका मिलने को लेकर मैं रोमांचित हूं जो मेरा मानना है कि बेहद प्रतिस्पर्धी लीग होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\