एजेंसी न्यूज

Cordelia Cruise Drugs Party: आर्यन खान एनसीबी कार्यालय में हाजिरी लगाने पेश हुए

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों के सामने पेश हुए. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

Cordelia Cruise Drugs Party: आर्यन खान एनसीबी कार्यालय में हाजिरी लगाने पेश हुए
आर्यन खान (Image Credit: Yogen Shah)

मुंबई, 19 नवंबर : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों के सामने पेश हुए. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार क्रूज मादक पदार्थ मामले में आरोपी आर्यन को हर सप्ताह अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है.

सूत्रों ने बताया कि आर्यन दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित एनसीबी कार्यालय में अपराह्न डेढ़ बजे पहुंचे और 10 मिनट बाद बाहर आ गए. यह भी पढ़ें : Andaman Trailer: संजय मिश्रा स्टारर विलेज क्वारंटीन ड्रामा फिल्म ‘अंडमान’ का ट्रेलर जारी, जिसका फायदा मेकर्स ही नहीं दर्शकों को भी मिलेगा

इस मामले में आर्यन की यह तीसरी साप्ताहिक पेशी थी. गत सप्ताह, एनसीबी कार्यालय में पेश होने के बाद आर्यन दिल्ली से आए एजेंसी के विशेष जांच दल के सामने भी पेश हुए थे जो अब इस मामले की जांच कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).