देश की खबरें | सीआरपीएफ के विशेष जवान 900 किलोमीटर की साइकिल रैली पर निकले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष रूप से सक्षम कर्मियों की 900 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली को बृहस्पतिवार को गुजरात से रवाना किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष रूप से सक्षम कर्मियों की 900 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली को बृहस्पतिवार को गुजरात से रवाना किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह लंबा सफर अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से शुरू हुआ है और दो अक्टूबर को दिल्ली में राजघाट पर खत्म होगा। इसका मकसद 'फिट इंडिया' के संदेश का प्रसार करना है।

यह भी पढ़े | RJD MLA Arun Yadav on SSR Case: आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान, क्षत्रिय होने पर उठाया सवाल (Watch Video).

एक अधिकारी ने बताया, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरु हुई यह यात्रा दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर संपन्न होगी। "

उन्होंने बताया कि यह 16 दिन में करीब 900 किलोमीटर का सफर तय करेगी और गुजरात, राजस्थान और हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

अधिकारी ने बताया कि यह साइकिल रैली सीआरपीएफ के विशेष-रुप से सक्षम वे जवान निकाल रहे हैं जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने अंग गंवा दिए थे और उन्हें कृत्रिम अंग लगाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के महानिदेशक एपी माहेश्वरी की मौजूदगी में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\