देश की खबरें | झारखंड में नक्सल-रोधी अभियान के दौरान आईईडी फटने से सीआरपीएफ का अधिकारी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चाईबासा, 24 जुलाई झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना टोंटो थाना क्षेत्र में पतातोराब गांव के निकट उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ, झारखंड जैगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवान एक जंगल में नक्सल-रोधी अभियान पर थे।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादियों का लगाया हुआ आईईडी फट गया, जिसमें सीआरपीएफ 197 बटालियन के सहायक कमांडेंट रुद्रप्रताप तिवारी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तिवारी को छर्रे लगने से चोट आईं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी से अब तक क्षेत्र में आईईडी विस्फोटों में आठ ग्रामीण मारे गए हैं और सुरक्षाकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\