देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में अलग अलग मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ अधिकारी और सेना के जवान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में पिछले हफ्ते अलग अलग आतंकी वारदात में घायल हुये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी एवं सेना के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी । एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 29 दिसंबर जम्मू कश्मीर में पिछले हफ्ते अलग अलग आतंकी वारदात में घायल हुये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी एवं सेना के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी । एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गयी । प्रदेश के गांदेरबल में 23 दिसंबर को ग्रेनेड हमले में वह घायल हो गये थे ।

इसके बाद ग्रेनेड हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ कर दो हो गयी है । इससे पहले हमले वाले दिन बल का एक जवान शहीद हो गया था ।

दूसरी ओर, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के एक जवान की इलाज के दौरान सोमवार को अस्पताल में मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान की पहचान सेना के हवलदार ए के तोमर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शोपियां के कनीगाम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तोमर गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गये थे ।

इस बीच, सेना ने यहां बादामीबाग छावनी में एक समारोह में हवलदार तोमर को श्रद्धांजलि दी।

चालीस वर्षीय तोमर 2001 में सेना में शामिल हुये थे। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिसौली गांव के रहने वाले थे ।

तोमर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड