देश की खबरें | सोनीपत में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की उसके गांव में कथित तौर पर दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 28 जुलाई हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की उसके गांव में कथित तौर पर दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस को शक है कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस सीआरपीएफ जवान से झगड़ा करने वाले युवक इस हमले में शामिल रहे होंगे।
पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की पहचान कृष्ण (30) के रूप में हुई है जो छुट्टी पर थे।
पुलिस का कहना है कि सोमवार तड़के जब कृष्ण घर लौट रहे थे तब उनपर दोनों हमलावर गोली चलाने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गये।
गोहाना के सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने फोन पर बताया, ‘‘सीआरपीएफ जवान कृष्ण की हमले में मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ दिन पहले गांव के कुछ युवकों का कृष्ण से झगड़ा हुआ था। उनकी पहचान कर ली गयी है।’’
थाना प्रभारी ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के परिवार में उनकी पत्नी और एक बच्चा है।
उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

