देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवान ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी कलाई काटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर (छत्तीसगढ़), 25 मई राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी कलाई काटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर थाना के प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र के जैतालूर मार्ग स्थित सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन के शिविर में आरक्षक मोहन ने मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी शिविर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।
अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। उन्होंने बताया कि जवान का बुधवार को हरियाणा स्थित उसके पैतृक गांव भेजा गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

