देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रामबन में सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बनिहाल/जम्मू, तीन सितंबर जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले बशित नारायण यादव ने शनिवार रात करीब 11.45 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल-काजीगुंड सुरंग के पास ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल बनिहाल भेज दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

इस बीच, शनिवार देर शाम जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक अभियान के दौरान गलती से सर्विस राइफल चल जाने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘गुंधा खवास क्षेत्र में एक नियमित अभियान के दौरान गलती से एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल से गोली चल गई, जिसके कारण पुलिसकर्मी के पैर में चोट लग गई।’’

अधिकारी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर गांव के कुछ सुरक्षाकर्मियों ने हवा में फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान