कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय सील
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है और इसलिए अर्द्धसैन्य बल ने इमारत को सील कर दिया है।
नयी दिल्ली, तीन मई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के निजी कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां बल के मुख्यालय को सील कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है और इसलिए अर्द्धसैन्य बल ने इमारत को सील कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इमारत में काम कर रहे अधिकारियों को रविवार से परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीआरपीएफ ने लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित इमारत को समयबद्ध तरीके से सील करने के लिए चिकित्सा दिशा निर्देशों के अनुसार ‘‘आवश्यक कदम उठाने’’ के लिए जिला निगरानी अधिकारी को सूचित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय की इमारत में कर्मचारी के संपर्क में आए सभी कर्मियों की पहचान करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

