एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में वादी से हुई जिरह, अगली सुनवाई 10 जनवरी को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को यहां स्थित सांसद/विधायक विशेष अदालत में सुनवाई हुई।

देश की खबरें | राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में वादी से हुई जिरह, अगली सुनवाई 10 जनवरी को

सुलतानपुर (उप्र), दो जनवरी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को यहां स्थित सांसद/विधायक विशेष अदालत में सुनवाई हुई।

मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी से संबंधित है।

इस संबंध में यहां के एक भाजपा नेता ने मामला दर्ज कराया था। बीते वर्ष फ़रवरी माह में अदालत से गांधी को जमानत मिल गई थी और फिर जुलाई माह में उन्होंने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था।

गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आज वादी विजय मिश्रा से जिरह हुई। उन्होंने कहा कि जिरह पूरी न होने के कारण अदालत अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 जनवरी को करेगी।

मिश्र की ओर से पैरवी कर रहे वकील संतोष कुमार पांडेय ने भी बताया कि गांधी के वकील शुक्ला ने उनके मुवक्किल से जिरह की और मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है।

कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी एवं भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में सांसद/विधायक अदालत में राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का परिवाद दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान गांधी ने शाह पर अभद्र टिप्पणी की जिससे वह आहत हुए हैं।

अदालत में पांच साल चली प्रक्रिया के बाद 2023 में मामले की सुनवाई कर रहे तत्कालीन न्यायाधीश ने वारंट जारी कर राहुल गांधी को तलब किया था। इसके बाद गांधी फरवरी 2024 में अदालत में हाजिर हुए। विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).