विदेश की खबरें | सीमा-पार तस्करी एक समस्या, रोकथाम के लिए काम कर रहे जवान : बांग्लादेश के गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर तस्करी एक समस्या है और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल इसे रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेट्रापोल (प. बंगाल), चार मार्च बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर तस्करी एक समस्या है और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल इसे रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं।

खान ने भरोसा जताया कि जल्द ही सीमा पार तस्करी और घुसपैठ की घटनाएं ‘‘शून्य’’ हो जाएंगी।

पेट्रापोल सीमा पर बीएसएफ-बीजीबी रिट्रीट समारोह से इतर मंत्री ने कहा, ‘‘ये सीमा के दोनों ओर के मुद्दे हैं। दोनों तरफ के सीमा सुरक्षा बल इस दिशा में काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में ऐसी घटनाएं शून्य हो जाएंगी।’’

‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) भारत के बीएसएफ का समकक्ष है।

बांग्लादेश के गृह मंत्री ने मुक्ति संग्राम के दौरान भारत द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।

खान ने कहा, ‘‘हम जैसे ‘मुक्ति जोड़ा’ (स्वतंत्रता सेनानी) लोग हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत द्वारा निभाई गई भूमिका को कभी नहीं भूल सकते। जिस तरह से भारत ने हमारा समर्थन किया और एक करोड़ बांग्लादेशियों को आश्रय दिया, वह हमें हमेशा याद रहेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान