देश की खबरें | कानपुर में कारोबारी के घर छापेमारी में करोड़ों की बेहिसाबी नकदी बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी जिले कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के एक कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों पर छापेमारी में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामदगी हुई है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कानपुर (उप्र), 24 दिसंबर पड़ोसी जिले कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के एक कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों पर छापेमारी में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामदगी हुई है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जीएसटी खुफिया और आयकर विभाग के एक सूत्र ने बताया कि कानपुर के उद्योगपति पीयूष जैन के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर गुरुवार और शुक्रवार को आयकर विभाग, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा माल और सेवा कर सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों ने छापेमारी की।

हालांकि, छापेमारी और जब्ती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कर-प्रवर्तन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि कानपुर, गुजरात और मुंबई में जैन के कई परिसरों पर छापेमारी गुरुवार को शुरू हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कथित छापेमारी की कुछ तस्वीरों में कानपुर में कारोबारी के आवासीय परिसर में बड़े-बड़े वार्डरोब में नकदी के ढेर दिखाई देते हैं।

कर अधिकारियों ने शहर में पान मसाला और अन्य सुगंधित तंबाकू उत्पादों के 'शिखर' ब्रांड के निर्माण कारखाने पर भी छापा मारा।

अधिकारी ने बताया कि रिहायशी परिसरों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कागज में लिपटी नकदी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि बरामद रकम कथित रूप से एक माल ट्रांसपोर्टर द्वारा नकली चालान और बिना ई-वे बिल के माल भेजने से जुड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान