देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित बीटा-2 थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के दौरान राजकुमार नामक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,15 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित बीटा-2 थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के दौरान राजकुमार नामक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को बीटा-2 थाने की पुलिस चुहड़पुर अंडरपास के पास जांच कर रही थी, तभी पुलिस को कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने थीम सॉन्ग के जरिए नीतीश सरकार से किया सवाल- का किए हो?.

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाश रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने लगे।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राजकुमार नामक बदमाश के पैर में लगी है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किया गया भूकंप का झटका, तीव्रता 3.5 की गई दर्ज.

राजकुमार के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर में चोरी के नौ मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इसके तीन साथियों को पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसके पास से देसी तमंचा, कारतूस,मोटरसाइकिल आदि बरामद की है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\