जरुरी जानकारी | क्रॉम्पटन ग्रीव्स डिबेंचर के जरिए 925 करोड़ रुपये जुटाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंखे, एलईडी बल्ब जैसे बिजली के सामान बनाने वाली कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (सीजीसीईएल) का निजी निययोजन आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर लंबी अवधि के लिये 925 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
नयी दिल्ली, 13 जून पंखे, एलईडी बल्ब जैसे बिजली के सामान बनाने वाली कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (सीजीसीईएल) का निजी निययोजन आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर लंबी अवधि के लिये 925 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
सीजीसीईएल ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई बैठक में 600 करोड़ रुपये तक के सूचीबद्ध वाणिज्यिक पत्र के पुनर्खरीद को भी मंजूरी दे दी।
सूचना के मुताबिक, यह कंपनी के कर्ज रूपरेखा को संशोधित करने के प्रस्ताव का हिस्सा है। इस पर बोर्ड ने विचार किया और फिर उन्हें मंजूरी दी।
कंपनी ने कहा कि निजी नियोजन आधार पर सुरक्षित, मूल्यांकित, सूचीबद्ध, भुनाए जाने योग्य एनसीड जारी कर 925 करोड़ रुपये तक लंबी अवधि के कोष जुटाने की योजना है। जो शेयरधारकों द्वारा अनुमोदित इसकी ऋण सीमा के अधीन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)