एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | क्रिज़ैक के आईपीओ को दूसरे दिन तक 2.75 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिज़ैक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 2.75 गुना अभिदान मिला।

जरुरी जानकारी | क्रिज़ैक के आईपीओ को दूसरे दिन तक 2.75 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, तीन जुलाई छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिज़ैक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 2.75 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 860 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री को 2,58,36,909 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 7,09,51,174 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 6.28 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.71 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 15 प्रतिशत अभिदान मिला।

क्रिज़ैक ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 258 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शुक्रवार को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 233-245 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

दस्तावेजों के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल द्वारा 860 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए हैं।

पिछले साल नवंबर में 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखने वाली इस कंपनी ने निर्गम आकार को घटाकर 860 करोड़ रुपये का कर दिया है। कोलकाता स्थित यह कंपनी एजेंट और वैश्विक संस्थानों के लिए एक बी2बी शिक्षा मंच है, जो ब्रिटेन, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा के वैश्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान प्रदान करती है।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).