एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | क्रिजैक का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 15 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एजेंट एवं वैश्विक शिक्षण संस्थानों को जोड़ने वाले शिक्षण मंच क्रिजैक लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 245 प्रतिशत से करीब 15 प्रतिशत बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

जरुरी जानकारी | क्रिजैक का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 15 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, नौ जुलाई एजेंट एवं वैश्विक शिक्षण संस्थानों को जोड़ने वाले शिक्षण मंच क्रिजैक लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 245 प्रतिशत से करीब 15 प्रतिशत बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 14.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 280 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 20 प्रतिशत चढ़कर 294 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर इसने 14.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 281.05 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 5,144.49 करोड़ रुपये।

क्रिजैक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 59.82 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने 860 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 233-245 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

कोलकाता स्थित कंपनी एजेंट एवं वैश्विक संस्थानों के लिए एक बी2बी (व्यवसाय से व्यवसाय) शिक्षण मंच है। यह ब्रिटेन, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वैश्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भर्ती से जुड़े समाधान प्रदान करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).