देश की खबरें | दिल्ली के शास्त्री पार्क में पैसों को लेकर अपराधी को गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपूर्वी दिल्ली में पैसों के विवाद के चलते 22 वर्षीय कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी उत्तरपूर्वी दिल्ली में पैसों के विवाद के चलते 22 वर्षीय कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर शास्त्री पार्क इलाके के सी-ब्लॉक में हुई।
घायल शाहरुख पर लूट, छीना झपटी और शस्त्र अधिनियम समेत 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा,"आरोपियों की पहचान फरमान, फाजिल, प्रिंस, फैजल और वाहिद के रूप में की गई है और सभी पेशे से कबाड़ का काम करते हैं।"
शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाहरुख का फाजिल, प्रिंस और फरमान से पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
उपायुक्त ने कहा,''आरोपियों ने बृहस्पतिवार को शाहरुख को घेर लिया। उनके बीच कहासुनी हुई और इसके बाद फरमान ने उसे गोली मार दी। शाहरुख को पेट के नीचले हिस्से में दाहिनी ओर गोली लगी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।''
उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

