जरुरी जानकारी | सही तरीके से लिए गए बैंकिंग फैसलों के संरक्षण को आपराधिक न्याय प्रणाली की जरूरत: उदय कोटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद बैंकर उदय कोटक ने एक अधिक कुशल आपराधिक न्याय प्रणाली का आह्वान किया है जो सही तरीके से लिए जाने वाले वाणिज्यिक/बैंकिंग फैसलों का संरक्षण करे।

मुंबई, दो नवंबर राजस्थान पुलिस द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद बैंकर उदय कोटक ने एक अधिक कुशल आपराधिक न्याय प्रणाली का आह्वान किया है जो सही तरीके से लिए जाने वाले वाणिज्यिक/बैंकिंग फैसलों का संरक्षण करे।

जैसलमेर की पुलिस ने मार्च, 2014 में अलकेमिस्ट एआरसी को 25 करोड़ रुपये में बेची गयी शहर की 200 करोड़ रुपये की एक होटल परियोजना में कथित भूमिका के लिए चौधरी को रविवार को उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया था। यह परियोजना एक गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) थी। चौधरी सितंबर, 2013 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से एआरसी के बोर्ड में निदेशक थे।

कोटक ने इस घटनाक्रम पर कहा, "मैंने आज सुबह अखबारों से जो पढ़ा है, उससे ज्यादा मैं कुछ नहीं जानता। और जो मैंने पढ़ा है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि हमें वास्तव में एक आपराधिक न्याय प्रणाली की जरूरत है जो सही तरीके से लिए गए बैंकिंग/ऋण फैसलों का संरक्षण करे।"

वह आईएलएंडएफएस के ऋण समाधान के तीन साल पूरे होने के मौके पर उसके बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। कोटक को सरकार ने बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इससे पहले सही तरीके से कारोबारी फैसले लेने वाले बैंककर्मियों के संरक्षण के उद्देश्य से हाल ही में वित्त मंत्रालय ने 50 करोड़ रुपये तक की गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) वाले खातों के लिए समान कर्मचारी जवाबदेही नियम जारी किए।

सरकार ने ईमानदार बैंककर्मियों के संरक्षण के लिए 'कर्मचारी जवाबदेही संरचना' पेश की है जिसके तहत 50 करोड़ तक के ऋण संबंधित सही तरीके से लिए गए फैसलों के गलत होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\