देश की खबरें | ब्रह्मपुत्र नदी में नौका दुर्घटना मामले में आपराधिक मामला दर्ज होगा, उच्च स्तरीय जांच होगी: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में हुई नौका दुर्घटना मामले में पुलिस को आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश बृहस्पतिवार को दिए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं।

जोरहाट (असम), नौ सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में हुई नौका दुर्घटना मामले में पुलिस को आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश बृहस्पतिवार को दिए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं।

सरमा हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुप्रबंधन के कारण दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना बुधवार को हुई। सरमा के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने जोरहाट पुलिस को दुर्घटना के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हम आज शाम तक उच्च स्तरीय जांच की घोषणा करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दस ऐसी निजी मशीनीकृत नौकाएं हैं, जो निमती घाट से माजुली के बीच चलती हैं। इनमें एक इंजन लगे हुए हैं और ये इंजन समुद्री इंजन नहीं हैं। अगर कोई नौका मालिक इन्हें समुद्री इंजन वाली नौका बनाना चाहता है तो हम उनकी सहायता करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘ आज से एकल इंजन वाली सभी नौकाओं के संचालन पर रोक लगाई जाती है। ये इंजन समुद्री इंजन नहीं हैं। अगर कोई नौका मालिक इसे समुद्री इंजन में रूपांतरित करना चाहता है तो हम उसकी सहायता करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि समुद्री इंजन की कीमत करीब दस लाख रुपये है, जो आवेदन मिलने पर निजी नौकाओं के मालिकों को सरकार तत्काल मुहैया कराएगी। सरमा ने कहा,‘‘ कुल कीमत की 75 प्रतिशत सब्सिडी होगी और 25 प्रतिशत ऋण के तौर पर दिया जाएगा। वे माजुली के उपायुक्त कार्यालय में आज से ही आवेदन देना शुरु कर सकते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि नौका पर 90 लोग सवार थे,जिनमें से एक की मौत हो गई और दो अब भी लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\