एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एक लाख का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झांसी जिले के मऊरानीपुर इलाके में शनिवार को उत्तर प्रदेश की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी एक अपराधी ढेर हो गया।

देश की खबरें | एक लाख का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ, 18 नवंबर झांसी जिले के मऊरानीपुर इलाके में शनिवार को उत्तर प्रदेश की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी एक अपराधी ढेर हो गया।

एसटीएफ ने बयान जारी कर बताया कि मृतक अपराधी की पहचान राशिद कालिया (45) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसे पुलिस की गोली लग गई।

पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके खिलाफ कानपुर और झांसी में लूट, हत्या और हत्या के प्रयास समेत 13 मामले दर्ज हैं।

इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).