एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में एयरहोस्टेस से बलात्कार के आरोप में सहकर्मी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय एक एयरहोस्टेस के सहकर्मी ने अपने घर पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में एयरहोस्टेस से बलात्कार के आरोप में सहकर्मी गिरफ्तार

ठाणे, 20 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय एक एयरहोस्टेस के सहकर्मी ने अपने घर पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 29 जून को हुई घटना के सिलसिले में मीरा रोड इलाके में रहने वाले आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

नवघर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धीरज कोली ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि महिला, उसका सहकर्मी लंदन की यात्रा कर 29 जून को शहर में लौटे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके मुंबई लौटने पर, आरोपी (सहकर्मी) पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).