देश की खबरें | अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस नेता सुधाकरन को नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस की अपराध शाखा ने धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुधाकरन को नोटिस जारी किया है।

कोच्चि, 12 जून केरल पुलिस की अपराध शाखा ने धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुधाकरन को नोटिस जारी किया है।

अपराध शाखा ने विवादास्पद एंटीक डीलर मोनसन मावुंकल से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में सुधाकरन को नोटिस जारी किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि सुधाकरन को दंड प्रकिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 ए के तहत एक नोटिस दिया गया है, जिसमें उनसे 14 जून को यहां मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम के समक्ष पेश होने का आग्रह किया गया है।

अपराध शाखा ने सुधाकरन से शिकायतकर्ताओं के एक बयान के आधार पर पूछताछ करने का फैसला किया, जिन्होंने धोखाधड़ी के मामले में अपना पैसा गंवा दिया था। शिकायकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने सुधाकरन की उपस्थिति में मावुंकल को पैसे सौंपे थे।

इससे पहले एजेंसी ने सुधाकरन को मामले में आरोपी बनाते हुए यहां अदालत के समक्ष एक अतिरिक्त रिपोर्ट पेश की थी।

दो साल पहले जब उन पर आरोप लगे तो सुधाकरन ने इनका खंडन किया था।

गौरतलब है कि मावुंकल को सितंबर 2021 में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। उन पर कई लोगों से 10 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now