देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध, एनडीपीएस मामलों में कुछ कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध और स्वापक औषधि मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत दर्ज मामलों में मामूली कमी आयी है वहीं भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों के तहत दर्ज होने वाले मामलों में 220 की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

शिमला, दो जनवरी हिमाचल प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध और स्वापक औषधि मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत दर्ज मामलों में मामूली कमी आयी है वहीं भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों के तहत दर्ज होने वाले मामलों में 220 की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1,700 मामले दर्ज किए गए थे जो 2022 में घटकर 1,606 रह गए हैं, वहीं एनडीपीएस कानून के तहत दर्ज मामले 2021 के 1,537 से घटकर 2022 में 1,516 रह गए हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता सहित अन्य कानूनों के तहत 2022 में कुल 19,053 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2021 (18,833) के मुकाबले ज्यादा हैं।

डीजीपी ने बताया कि अन्य कानूनों के तहत दर्ज मामलों की संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि आबकारी कानून के तहत 2021 में दर्ज 2,969 मामलों के मुकाबले 2022 में 3,119 मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि विधानसभा चुनावों के दौरान इसके तहत तमाम मामले दर्ज हुए थे।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए तमाम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 2022 में बलात्कार के और पॉक्सो कानून के तहत कुल 534 मामले दर्ज किए गए हैं जो 2021 में दर्ज 612 के मुकाबले कुछ कम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड